गंगापार, मई 7 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...