देवरिया, मार्च 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के तिलई बेलवा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार चले। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर विवाद बढ़ने की सूचना पर एएसपी आनंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली।गांव के रहने वाले सूरज यादव का पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार की शाम होली के दिन दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार, लाठी डंडा लेकर सूरज के दरवाजे पर पहुंच गए और हमला बोल दिया। सूरज के पुत्र विनोद यादव पर चाकू से हमला किया गया। जिससे उसके अंगूठे के पास की दूसरी अंगूली कट गई। इसके अलावा सिर पर भी चोट आ गई। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.