आजमगढ़, मार्च 28 -- आमजमगढ़, संवाददाता। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काजा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में तेरह लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल एक अधेड़ की गुरुवार रात शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मेडिकल कालेज में भर्ती आठ घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काजा खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय हरिगोविंद पुत्र स्व. रघुवर का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। परिजनों का कहना है कि विपक्षियों ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे तेरह लोग घायल हो गए। घायलों में 55 वर्षीय हरिगोविंद, 60 वर्षीय मनई राम, 45 वर्षीय पन्नालाल, 30 वर्षीय पूनम, 32 वर्षीय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.