भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 पर मुकदमा
बस्ती, मई 26 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के पल्टीजोत में पुराने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पल्टीजोत निवासी जगप्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि पुराने भूमि विवाद को लेकर लेकर विपक्षियों ने रविवार को उन्हें अपशब्द कहते हुए लात-मुक्के, डंडे और ईंट-पत्थर से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित नीरज, दीपक, सर्वेश, आकाश तिवारी, उमा, किरन, उषा, अशुमित और दीपक तिवारी निवासी पल्टीजोत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने एकराय होकर लात-मुक्का, डंडा आदि से मारपीट की। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जगप्रसाद, अनिरूद्ध, हर्षित, अनूप तिवारी और अर्पित निवासीगण पल्टीजोत के खिलाफ मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.