औरंगाबाद, मार्च 5 -- अंबा थाना क्षेत्र के बेलाई गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें लखपति देवी और उनका पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुटुंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के बड़े पुत्र अजय कुमार यादव ने अंबा थाना में लिखित आवेदन देकर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत अंचल कार्यालय में भी की गई थी। समाधान नहीं होने पर जमीन पर धारा 163 के तहत कार्रवाई के लिए एसडीओ के समक्ष आवेदन दिया गया था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर सुदर्शन यादव, विजय यादव, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.