अररिया, फरवरी 27 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इटहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी महिला के सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी मुन्नी देवी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...