औरंगाबाद, फरवरी 26 -- जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल बिगहा वार्ड नंबर 27 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पुराने जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष से सत्येंद्र यादव, उनकी पुत्री सुषमा कुमारी और भतीजी प्रतिभा कुमारी घायल हुईं। दूसरे पक्ष से बद्री नारायण सिंह, अवधेश कुमार और रिंकी कुमारी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सत्येंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.