भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
सुल्तानपुर, जून 14 -- जयसिंहपुर, संवाददाता अमदेवा गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी पूनम पाल पत्नी रणजीत पाल ने तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जमीनी विवाद को लेकर उनके पड़ोसियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि पूनम और उसके पति रणजीत पाल, पुत्री परी व बुआ प्रेमा देवी को लाठी-डंडों से पीटा गया। यह भी पढ़ें- जमीन मापी के दौरान हुई हिंसा में 44 पर एफआईआर, चार गिरफ्तार पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.