भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
कौशाम्बी, मई 25 -- सरायअकिल के अकबराबाद गुहौली निवासी राजकुमार और फूल कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा, धारदार हथियार से एक दूसरे पर वार किया। इससे कई लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। मामला शांत कराकर घायलों को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने एक पक्ष से राजकुमार, शशि कपूर उर्फ बंटा, राजकपूर उर्फ विजय, ओम प्रकाश, कमला देवी व दूसरे पक्ष से फूल कुमार, मुन्नी देवी, शिव सागर, अभिषेक उर्फ ननका और विवेक समेत पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.