भूमि विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडा, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- फरिहा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव अखैपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार देर शाम दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। महिलाओं, पुरुषों में कहासुनी होने लगी। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- चार्जर चोरी के आरोप में युवक को छत से फेंका, वीडियो वायरल आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे विमलेश देवी घायल हो गईं। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.