भूमि विवाद में दो पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट, मुकदमा
गंगापार, मई 11 -- जमीन के एक टुकड़े को लेकर ऊंचडीह बाजार में दो पक्षों में तनातनी चल रही है। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। एक पक्ष के शिवशंकर पुत्र जगई की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत लिखापढ़ी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। शिवशंकर का आरोप है कि उसकी जमीन पर पड़ोस के योगेश कुमार जबरिया निर्माण कार्य कर रहे थे, मना करने पर योगेश कुमार व उसके जीजा निवासी नटका मिर्जापुर तथा किशन बर्मा एक राय होकर आठ मई को दीवार गिरा रहे थे। मना करने पर धरदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने योगेश वर्मा, महेन्द्र कुमार वर्मा, किशन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.