भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात घायल
सहरसा, जून 22 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित ढाब मोहल्ले में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हिंसक झड़प में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार साह (28), पिता महेश्री साह तथा अमन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार, अकलू साह, हरेराम साह सहित अन्य घायलों का भी इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- भू-विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, सात घायल इनमें प्रदीप कुमार, अकलू साह और हरेराम साह को सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि अभी तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.