सीवान, अप्रैल 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के मैरी सलेमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें एक पक्ष से देवेन्द्र ठाकुर के आवेदन पर नवीन कुमार ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, परवीन ठाकुर और कुसुम कुंवर को आरोपित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के कुसुम कुंवर के आवेदन पर आशुतोष कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार, देवेन्द्र कुमार, आयुष कुमार और पियूष कुमार को आरोपित किया गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...