अररिया, मार्च 10 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआ सोनार टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआ सोनार टोला वार्ड संख्या तीन निवासी भोगानंद मंडल पुष्पा देवी और सुनील कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...