लखीसराय, अप्रैल 8 -- भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोग घायल, बच्ची का हाथ फ्रैक्चर बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बिरूपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की ओर से नरेश चौधरी की पुत्री संजू कुमारी, पिंटू चौधरी की पत्नी पूजा देवी घायल हुईं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी गीता देवी, उनकी पुत्री मुस्कान कुमारी, सुरेश चौधरी की पत्नी चंदरी देवी, जितेंद्र चौधरी की पत्नी कविता देवी, उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी तथा उपेंद्र चौधरी की पत्नी रेखा देवी घायल बताई जा रही हैं। घटना के दौरान मारपीट इतनी गंभीर हो गई कि जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.