अयोध्या, मार्च 17 -- मवई, संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नरौली में भूमि विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। समसुद्दीन ने आरोप लगाया कि गांव के मो. हारून, सोनी, मसीउद्दीन सहित चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद ईंट व गुम्मों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच चौकी इंचार्ज आयुष यादव को सौंपी है। वहीं सोनी का कहना है कि उसके घर पर प्लास्टर का काम चल रहा था, तभी समसुद्दीन अपने परिवार के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गुम्माबाजी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.