संभल, जून 2 -- थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी में सोमवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भिजवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव कहरौला गर्वी निवासी जमुना सिंह पुत्र मथुरी गांव में स्थित एक प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बढ़ईया टोला में खूब चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायल बताया जाता है कि उसी प्लॉट को परिवार के ही दूसरे पक्ष के गुलफान सिंह भी खरीदना चाहते थे। प्लॉट के सौदे और रुपये के लेनदेन ...