बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी 40वर्षीय पुन्ना लाल पुत्र मोतीलाल की भूमि पर पड़ोसी दबंग कब्जा कर रहा था। तभी पुन्ना लाल ने उसे मना किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। दबंग समेत दो लोगों ने पुन्ना को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...