रायबरेली, फरवरी 18 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि के विवाद को लेकर दबंगों ने दो भाइयों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के पूरे गड़रियन मजरे दाउदनगर गांव निवासी महेश कुमार पुत्र रामनिहोर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दबंगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 210 का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद गांव के ही गंगा दयाल और गिरजा शंकर पुत्रगण जंगू जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं । मंगलवार की दोपहर तीन बजे गंगा दयाल ने अपने पुत्र सुनील व रवि के अलावा गिरजाशंकर ने अपने पुत्र रोहित के साथ मिलकर विवादित जमीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.