बाराबंकी, मई 4 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के महानगर मजरे शरीफाबाद गांव में जमीन के विवाद में विपक्षी ने महिला व उनकी देवरानी को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़िता ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। महानगर मजरे शरीफाबाद गांव निवासी शैलेश तिवारी पत्नी राधाकृष्ण का उनके पड़ोसी वकील मिश्र से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवादित भूमि पर बांसकोठी है। वकील के परिजन बांस काट रहे थे। जिसका विरोध शैलेश तिवारी व इनकी देवरानी कविता ने किया। इससे आक्रोशित विपक्षी वकील मिश्र, ओमप्रकाश, श्रवण व अनुभव ने शैलेश व इनकी देवरानी कविता की पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बीच बचाव कराया। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.