श्रावस्ती, मई 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ में रविवार को भूमि विवाद के मामले में कुछ दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। इकौना के टंडवा महंथ निवासी संजू देवी (40) ने इकौना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कि लंबे समय से पट्टे की भूमि को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसका वाद चल रहा है। रविवार को आरोपी ट्रैक्टर से विवादित भूमि की जोताई करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- डायन कहकर महिला को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इकौना सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी...