भूमि विवाद में दंपती को पीटकर किया घायल
कौशाम्बी, मई 21 -- चरवा के निबिया निवासी पप्पू पासी पुत्र भुल्लन ने गांव के ही सोन्ने अहमद की जमीन खरीदी थी। बुधवार को पप्पू अपनी पत्नी के साथ निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौराने वहां पर सोन्ने अहमद अपनी पत्नी अनीसा बेगम व बेटे सारूफ और सायमा के साथ पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर सोन्ने अहमद ने परिजनों के साथ उसको व उसकी पत्नी को मारापीटा। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पप्पू का आरोप है कि सोन्ने के बेटे सादाब ने घटना के बाद उसको फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.