गंगापार, जनवरी 25 -- उतरांव थाना क्षेत्र के परवेजावाद गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने पति पत्नी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। मामले में थाने पहुंचे पीड़ित दंपती ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के परवेजावाद गांव निवासी अमृत लाल की भूमि पर दबंग पिलर बना रहे थे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। बीच बचाव के लिए उनकी पत्नी सुनीता पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। अमृतलाल अपने पत्नी के साथ उतरांव थाना पहुंच कर चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.