देवरिया, मार्च 28 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व शौचालय में तोड़फोड़ हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव निवासी फुलमावती देवी पत्नी मल्लू गोंड का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि विवाद के चलते उनके घर के बाहर बने शौचालय को तोड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द बोला और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने सिरजावती देवी पत्नी मल्लू, राहुल गोंड व महेश गोंड पुत्रगण मल्लू गोंड तथा प्रभा देवी पत्नी राहुल गोंड के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.