बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार ग्राम पंचायत अंतर्गत परागी बेली गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटे समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गांव निवासी सुंदर लाल पुत्र बंशीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडा और तलवार लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में सुंदर लाल के पुत्र राकेश (40) और पत्नी राधा देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गए...