समस्तीपुर, मई 25 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव अंतर्गत वार्ड 1 में विगत दिनों हुई एक भूमि विवाद को लेकर झड़प में आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए अंगारघाट के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की मामले में देवनारायण राय की पत्नी शिविया देवी ने अपने ही फरीक सूरज राय पर एक भूखंड को लेकर विवाद में जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए सूरज सहित आधा दर्जन अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना विगत 9 मई को ही हुई थी। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पंचायत की बात कहकर केस करने से रोका गया था। इसी बीच पंचायत विफल रहने के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को लेकर विपक्षी की ओर से भी केस दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...