मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना के पताही मधुबनी गांव के रहने वाले राजीव कुमार ने भूमि विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में पीड़ित ने कहा कि बुधवार को झोपड़ी में उनके पिता सोये थे। इस बीच आग लगा दी गई। अगलगी में उनके पिता बाल-बाल बचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...