भूमि-विवाद में जमीन कारोबारी को मार दी गोली
बिहारशरीफ, मई 15 -- पटना रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज इस्लामपुर थाना क्षेत्र के धमौली मार्ग में हुई घटना इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के धमौली मार्ग में गुरुवार की रात बदमाशों ने भूमि-विवाद में जमीन कारोबारी को गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी है। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल पटना के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जख्मी की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार हैं। फिलहाल में सुभाष हाई स्कूल के मैदान के पास घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं।
घटना का विवरण हिलसा डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे पुराने बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय से बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.