कोडरमा, जून 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पुतोडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पीड़ित के पिता चंद्रिका प्रसाद यादव ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उनके छोटे पुत्र दीपक कुमार का घर और जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र पवन कुमार से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पवन कुमार ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर खुट्टा स्थित गाजेडीह जाने वाली सड़क पर पियरवाइया जंगल के पास, बासोडीह से पुतोडीह जाने के दौरान दीपक कुमार पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- चाचा की मौत के मामले में भतीजा सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आवेदन में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया ग...