रुद्रपुर, मार्च 30 -- गदरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बकैनिया में रविवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इसमें छोटे भाई ने बड़े भाई को तमंचे से गोली मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को जांच के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, ग्राम बकैनिया निवासी 60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह और उनके तीन भाइयो में काफी समय से लगभग आधा एकड़ वर्ग 4 की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात सर्वेश्वर और उनके सबसे छोटे भाई के बीच इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों में पहले गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान छोटे भाई ने आवेश में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.