दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें किरतपुर पीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष के सिकंदर यादव (65), उनकी पत्नी दरी देवी (62) व पुत्र रंजन यादव (34) और दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार यादव (32) व उनकी पत्नी चंदर देवी (26) के अलावा रिंकू कुमारी (18) शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस जमीन को लेकर विवाद है उस पर दोनों पक्षों के लोग अपना-अपना दावा कर रहे हैं।सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायलबेनीपुर। बहेड़ा-सकरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हरिपुर में हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक की मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.