भूमि विवाद में छह लोगों पर केस
मधेपुरा, मई 11 -- पुरैनी। दुर्गापुर वार्ड पांच निवासी योगी यादव की पत्नी गीता देवी (58) ने भूमि विवाद में मारपीट मामले में पुरैनी थाना में छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। आवेदन में बताया है कि जनता दरबार में फैसला के बावजूद उसकी जमीन में जबरन घर चढ़ाया जा रहा था। मना करने पर उसके पति के साथ बुरी तरह मारपीट की गयी। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर से बताया कि भूमि विवाद में मारपीट मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.