हमीरपुर, अप्रैल 24 -- सरीला, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद के बाद चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने भतीजे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जता रही है। धगवां निवासी 52 वर्षीय जवाहर लाल सुबह भैंस बांधने जा रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई के बेटे यशपाल से विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी सरीला ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।मृतक के पुत्र रंजीत ने आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.