आजमगढ़, मई 3 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरभूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, दो लोग घायलदह थाना क्षेत्र के कुड़ियर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार की देर शाम को लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है। कुड़ियर गांव निवासी 55 वर्षीय रमाशंकर यादव पुत्र स्व. बासदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी लालबहादुर यादव, सुनील यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति शुक्रवार की देर शाम घर चढ़कर गालीगलौज करने लगे। प्रतिरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर बड़े भाई 60 वर्षीय उमाशंकर यादव बीचबचाव के लिए आए। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दो घायल आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दोनों भाइयों को परिजनों ने अस्पता...