प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बनपुरवा गांव में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि जमीन को लेकर धीरेंद्र प्रताप यादव के साथ पड़ोसियों का काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को अचानक यह विवाद उग्र हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में धीरेंद्र प्रताप सिंह, नवीन यादव, शारदा देवी घायल हो गई। घायल पट्टी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...