भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, चार पर केस दर्ज
सोनभद्र, जुलाई 5 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। और मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लिलासी निवासी चतुर्गुन प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के उसके भाई चमन, राजेश, भोला तथा नवीन ने भूमि के विवाद को लेकर उन्हें और उनकी पत्नी सुनैना देवी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। चौकी इंचार्ज श्रीराम ने बताया कि पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.