मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात शास्त्री नगर मोहल्ला में सोमवार की देर रात 12 के करीब भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हुई। इसमें एक गोली स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को डिटेन किया है। डिटेन किया गए आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने मंगलवार को छतौनी थाना में बताया कि मामले में प्रियरंजन शर्मा को डिटेन किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही दो राइफल व 50 से अधिक कारतूस को जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में संबंधी हैं। पूर्व से उनके बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर सोमवार दिन में भी दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.