गंगापार, मार्च 21 -- करछना थाना क्षेत्र के तिलखवार गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि प्रयागराज से आई लगभग दो दर्जन महिलाओं ने रकम लाल पुत्र स्व. राम सुमेर के पुस्तैनी मकान पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। इस दौरान मकान गिराने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.