गोंडा, मार्च 12 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दापुर नगरी निवासी देवमणि सिंह ने थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि वह बुधवार शाम को खेत जाते समय कुशल सिंह, विकास सिहं उर्फ हरीश सिंह , निहाल सिंह, शिवांश सिंह, सुयश सिंह, साहब बक्श सिंह, सन्त बक्स सिंह, मधू सिंह पत्नी साहब बक्श सिंह, स्वाति सिंह पुत्री साहब बक्श सिंह ने मिलकर एक राय होकर लाठी डंडा व फरसा से मारा-पीटा। बीच बराव करने आए सोनू, रघुनाथ को भी मारा-पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...