गोंडा, दिसम्बर 23 -- नवाबगंज, संवाददाता। जमीन के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी अनुज ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर में करीब बारह बजे गांव के राजेन्द्र भूमि विवाद को लेकर अपने बेटों अमरेंद्र, संतोष, आकाश, पंकज तथा विष्णु को साथ लेकर उसके दरवाजे पर आए और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारने लगे ,जाना बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागा तो घर में घुसकर मारने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के अंकुर तथा रघुराज बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी मारा पीटा। इससे सभी लोगों को काफी चोटें आई। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.