भागलपुर, अप्रैल 23 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी मो. मनोवर आलम ने बुधवार को केस दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने जमीन विवाद में गाली-गलौज करने व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया गया कि बीते रविवार को नासरीन खातून, मो.इस्तेखार, मो. महबूब, आफरीन खातून, मो.जहांगीर, शेख राजू, शेख साजन सभी साकिन शेखटोला झंडापुर समेत खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर निवासी प्रेमशंकर उर्फ पप्पू चौधरी को आरोपित किया है। आवेदन के आलोक में झंडापुर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...