भूमि विवाद में खूनी संघर्ष में छह के खिलाफ मुकदमा
बुलंदशहर, जून 24 -- बुलंदशहर (अनूपशहर) गांव लच्छमपुर के जंगल में भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे चलने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने वाली घटना में दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि 22 जून को गांव लच्छमपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें सुरेंद्र सिंह पुत्र रामकल सिंह निवासी गांव ढोला का नंगला ने नरेश, पवन, रविंद्र आदि अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर रविंद्र पुत्र होती निवासी मुहल्ला मोरी गेट ने तहरीर देकर अवगत कराया है, कि 22 जून को वह खेत पर पानी लग रहा था। तभी सुरेंद्र निवासी ढोला का नंगला व शहजाद, शेर खां, जलील निवासीगण शेरपुर मौके पर आए और लाठी डंडा से उन सभी को घायल कर दिया। जिनका उपचार कराया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.