भागलपुर, दिसम्बर 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी स्थित बनकट्टा के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में बनिया बैसी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के पति दबंग कुमोदी यादव समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुमोदी यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा साथ गए मुद्रिका यादव, जगरूप सिंह और धनंजय यादव को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया हैं। कुमौदी यादव के साथ गए दोनों अंगरक्षकों का हथियार भी छीन लिया गया है। घटना के बाद अफरातफरी के बीच सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक पिंकेश कुमार और डॉ. कुंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कुमोद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.