भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत कई घायल
गंगापार, जून 9 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में मंगलवार को जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल लोग मारपीट में एक पक्ष की 25 वर्षीया मनीषा पुत्री लालजी भारतीया तथा मालती देवी पत्नी लालजी भारतीया गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से अंकित सरोज पुत्र गुलाब चंद्र सरोज भी चोटिल हो गए। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.