भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में पथराव और मारपीट, आठ घायल
कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा हैवतपुर गांव में भूमि विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। मकान निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते गाली-गलौज, पथराव तथा मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी धनीराम और उनके पड़ोसी मोतीलाल के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को धनीराम हाईवे के किनारे स्थित विवादित भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर पथराव और मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष के धनीराम, राजीव, संजीव, अभिषेक और रुक्मणि देवी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से मोतीलाल, रतन समेत अन्य लोग चोटिल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.