भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई आपत्ति
गोरखपुर, जून 16 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा माघी टोला में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के देवता मुनि मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी भूमि पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जबरन जुताई शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.