शामली, जून 17 -- शहर की रामनगर कॉलोनी से जुड़े भूमि विवाद में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोहल्ला जवाहरनगर, कस्बा बनत निवासी प्रमोद कुमार और देवेन्द्र कुमार पुत्रगण बाबूराम की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनके सहखातेदार विनोद कुमार पुत्र बाबूराम ने अपनी पत्नी बीना और पुत्र अरुण कुमार के साथ मिलकर भूमि में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने हिस्से से अधिक भूमि के बैनामे करा लिए। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी कर इकरारनामा के नाम पर ठगी शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त भूमि पर वर्ष 2008 में कृषि भूमि को अकृषि घोषित कर रामनगर कॉलोनी विकसित की गई थी। कॉलोनी के नक्शे में 30-30 फुट...