भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, युवक का आधा कान कटा
जौनपुर, मई 18 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में कुल्हाड़ी के हमले से एक व्यक्ति का आधा कान कट गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रजनीकांत का गांव के ही रामचंद्र से भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर रामचंद्र अपने परिजनों के साथ रजनीकांत के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे रजनीकांत का आधा कान कटकर अलग हो गया। घायल के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.