भूमि विवाद में कुदाल व चाकू से हमला, एक गिरफ्तार
मधुबनी, जून 17 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल निशांत कुमार झा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दिए गए उनके फर्द बयान के आधार पर पंडौल थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में ककना गांव निवासी शंभूनाथ झा, पंकज कुमार झा, भवन कुमार झा, सुमन कुमार झा एवं रमण कुमार झा को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में कुदाल व चाकू से हमला, एक गिरफ्तारघटना का विवरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.