भूमि विवाद में किया किशोरी की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- देवीगंज बाजार निवासी एक किशोरी की भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने हत्या का प्रयास किया। धारदार हथियार से किए गए हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देवीगंज निवासी निशा पुत्र स्व. सुरेश कुमार ने बताया कि वह अनाथ और नाबालिग है। पीड़िता के मुताबिक, पड़ोसियों से उसकी पुरानी जमीनी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। 29 जुलाई की शाम पीड़ित किशोरी मोबाइल खरीदने जा रही थी। विपक्षी कमला पटेल, उसकी पत्नी, इनके परिवार के उमेश पटेल, उसके पिता मंशाराम एवं पत्नी संगीता ने रास्ते में घेर लिया तथा गाली देते हुए लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। किशोरी का कहना है कि आरोपी कमला पटेल ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.